Biography of satya nadella in Hindi



जन्म: 19 अगस्त 1967, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश
कार्यक्षेत्र: वरिष्ठ आई.टी.एग्जीक्यूटिव, माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.इ.ओ.)
नागरिकता: अमेरिकन
शिक्षा:  BS, MSCS, MBA
शिक्षण संस्थान: मनिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय (मिल्वौकी), बूथ स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट (शिकागो विश्वविद्यालय)
भारतीय-अमेरिकी सत्य नडेला विश्व की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। 4 फरवरी 2014 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बामर का स्थान लिया। सीईओ बनने से पहले वे माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड और एंटरप्राइज ग्रुप के एग्ज़ीक्युटिव वाइस प्रेजिडेंट थे। भारत में पैदा हुए और पले बढ़े सत्य नडेला वर्तमान में अमेरिकी नागरिक हैं। माइक्रोसॉफ्ट में आने से पहले सत्य नाडेला सुन माइक्रोसिस्टम्स में कार्य कर रहे थे। उन्होंने सन 1992 में माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन किया और कंपनी के लगभग हर एक महत्वपूर्ण डिवीज़न और पद पर कार्य किया।
प्रारंम्भिक जिवन 
सत्य नारायण नडेला का जन्म 19 अगस्त 1967 में हैदराबाद के एक तेलुगु परिवार में हुआ। उनके पिता बुक्कापुरम नाडेला युगांधर भारतीय प्रशासनिक सेवा में एक अधिकारी थे। सत्य नाडेला ने हैदराबाद स्थित बेगमपेट के हैदराबाद पब्लिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण की।
स्कूल पूरा करने के बाद उन्होंने मनिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (मंगलोर यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया। 
उन्होंने सन 1988 में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद सत्य नडेला अमेरिका चले गए जहाँ पर उन्होंने विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय (मिल्वौकी) में कंप्यूटर साइंस में एम.एस. करने के लिए दाखिला लिया। सन 1990 में उन्होंने ये डिग्री हासिल कर ली और उसके बाद शिकागो विश्वविद्यालय के बूथ स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट से एम.बी.ए. की पढ़ाई की।
खुद तय किया अपना करियर



नडेला को बचपन से ही चीजों को बनाने का शौक था और जैसे-जैसे वे बड़े हुए उनको ये पता चल गया कि उनका भविष्य कंप्यूटर साइंस में ही था पर मनिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में वो मौका उपलब्ध नहीं था इसलिए उससे मिलता-जुलता विषय चुना जिसने उनके प्रिय विषय को समझने और जानने में मदद की।
सत्य नडेला विश्व की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए गए हैं। फिलहाल वे माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड और एंटरप्राइज ग्रुप के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं।